Ad

Mahindra Mini Tractor

महिंद्रा का यह मिनी ट्रैक्टर अपनी खूबियों से जीत रहा किसानों का दिल

महिंद्रा का यह मिनी ट्रैक्टर अपनी खूबियों से जीत रहा किसानों का दिल

भारतीय किसानों के बीच महिंद्रा कंपनी के ट्रैक्टर पहली पंसद बने हुए हैं। बीते लंबे वक्त से महिंद्रा ट्रैक्टर कृषि क्षेत्र में बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ कार्यों को सुगम बना रहे हैं। 

कंपनी के जीवो सीरीज में आने वाले ट्रैक्टरों की विशेष मांग रहती है। जीवो ट्रैक्टर शक्तिशाली और फ्यूल एफिशिएंट तकनीक वाले इंजन के साथ आते हैं, जो कम से कम ईंधन की खपत करते हैं। 

अगर आप भी छोटी खेती के लिए मिनी ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। 

यह महिंद्रा मिनी ट्रैक्टर 2300 आरपीएम के साथ 24 हॉर्स पावर जनरेट करने वाले 1366 सीसी इंजन के साथ आता है। 

महिंद्रा जीवो 245 डीआई की क्या-क्या विशेषताऐं हैं ? 

महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर में 1366 सीसी क्षमता वाला 2 सिलेंडर में Water Cooled इंजन दिया गया है, जो 24 एचपी पावर के साथ 81 NM टॉर्क उत्पन्न करता है। 

ये भी पढ़े: कम जोत वाले किसानों के लिए कम दाम और अधिक शक्ति में आने वाले ट्रैक्टर

कंपनी ने अपने इस मिनी ट्रैक्टर Dry Type एयर फिल्टर दिया है, जो इंजन को धूल मृदा से बचाए रखता है। इस महिंद्रा जीवो ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 22 एचपी है। 

साथ ही, इसके इंजन से 2300 आरपीएम उत्पन्न होता है। कंपनी अपने इस मिनी ट्रैक्टर के साथ 23 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक प्रदान करती है। 

महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 750 किलोग्राम निर्धारित की गई है। वहीं, इसमें PC and DC थ्री पॉइंट लिंकेज दी गई है। जीवो सीरीज वाले इस मिनी ट्रैक्टर को 2300 MM व्हीलबेस में तैयार किया गया है।

महिंद्रा जीवो 245 डीआई के क्या-क्या फीचर्स हैं ?

महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर में Single Drop Arm Power स्टीयरिंग उपलब्ध किया गया है, जो खेतों में भी स्मूथ ड्राइव प्रदान करता है। कंपनी का यह मिनी ट्रैक्टर 8 Forward + 4 Reverse गियर वाले गियरबॉक्स के साथ आता है।

इस महिंद्रा जीवो मिनी ट्रैक्टर में Single क्लच के साथ Sliding mesh टाइप ट्रांसमिशन उपलब्ध किया गया है। कंपनी ने अपने इस मिनी ट्रैक्टर में Oil immersed टाइप ब्रेक्स प्रदान किए हैं, जो टायरों पर अपनी शानदार पकड़ बनाए रखते हैं।

महिंद्रा का यह मिनी ट्रैक्टर Multi speed पावर टेकऑप के साथ आता है, जो 605, 750 आरपीएम उत्पन्न करती है। महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर में फोर व्हील ड्राइव आता है, इसमें आपको 6.00 x 14 फ्रंट टायर और 8.30 x 24 रियर टायर आसानी से देखने को मिल जाते हैं। 

कंपनी ने अपने इस मिनी ट्रैक्टर की 25 Kmph फॉरवर्ड स्पीड और 2.08 kmph रिवर्स स्पीड निर्धारित की है। 

महिंद्रा जीवो 245 डीआई की कितनी कीमत है ?

भारत में महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 5.30 लाख से 5.45 लाख रुपये तय की गई है। इस जीवो 245 मिनी ट्रैक्टर की ऑन रोड़ कीमत सभी राज्यों में लगने वाले आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते अलग हो सकता है। इस महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर के साथ कंपनी 5 साल की वारंटी प्रदान करती है। 

महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी (Mahindra Yuvraj 215 NXT) की विशेषताएं, फीचर्स और कीमत

महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी (Mahindra Yuvraj 215 NXT) की विशेषताएं, फीचर्स और कीमत

भारतीय किसानों के बीच महिंद्रा ट्रैक्टर को काफी पसंद किया जाता है। ज्यादातर कृषक खेती के लिए महिंद्रा ट्रैक्टरों का इस्तेमाल करते हैं। 

महिंद्रा कंपनी के ट्रैक्टर शक्तिशाली इंजन और काफी बेहतरीन भार उठाने की क्षमता के साथ आते हैं। महिंद्रा ट्रैक्टर अग्रिम तकनीकी के साथ आते हैं। किसान भाई कृषि संबंधित कार्यों को न्यूनतम तेल खपत के साथ पूर्ण कर सकते हैं। 

अगर आप भी खेतीबाड़ी के लिए एक ताकतवर मिनी ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी (Mahindra Yuvraj 215 NXT) ट्रैक्टर बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है। 

महिंद्रा कंपनी के इस ट्रैक्टर में 2300 आरपीएम के साथ 15 हॉर्स पावर उत्पन्न करने वाला 863.5 सीसी इंजन देखने को मिल जाता है।

महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी (Mahindra Yuvraj 215 NXT) की क्या-क्या विशेषताएं हैं ? 

Mahindra Yuvraj 215 NXT ट्रैक्टर में आपको 863.5 सीसी क्षमता वाला सिंगल सिलेंडर में Water Cooled इंजन देखने को मिल जाता है, जो 15 HP एचपी पावर के साथ 48 NM टॉर्क उत्पन्न करता है। 

कंपनी के इस मिनी ट्रैक्टर में Oil Bath टाइप एयर फिल्टर प्रदान किया गया है। इस महिंद्रा मिनी ट्रैक्टर (Mahindra Mini Tractor) की अधिकतम पीटीओ पावर 11.4 एचपी है और इसके इंजन से 2300 आरपीएम जनरेट होता है। 

कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर की 25.62 kmph फॉरवर्ड स्पीड और 5.51 kmph रिवर्स स्पीड निर्धारित की है। महिंद्रा का यह ट्रैक्टर 19 लीटर क्षमता वाले ईंधन टैंक के साथ आता है। 

महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी (Mahindra Yuvraj 215 NXT) ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 778 किलोग्राम निर्धारित की गई है। इस ट्रैक्टर का कुल वजन 780 किलोग्राम के करीब है। 

ये भी पढ़ें: किसान भाई 5 लाख से कम कीमत पर आने वाले इन ट्रैक्टरों से कमाऐं लाखों

कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर को 3760 MM लंबाई और 1705 MM चौड़ाई के साथ 1490 MM व्हीलबेस में तैयार किया है। इस महिंद्रा ट्रैक्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 245 MM निर्धारित किया गया है।

महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी (Mahindra Yuvraj 215 NXT) के क्या-क्या फीचर्स हैं ? 

Mahindra Yuvraj 215 NXT ट्रैक्टर में आपको Single Drop Arm, Mechanical स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है। इस ट्रैक्टर में 6 Forward + 3 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। 

यह ट्रैक्टर Single plate dry क्लच के साथ Sliding Mesh टाइप ट्रांसमिशन में आता है। इस महिंद्रा मिनी ट्रैक्टर में Dry Disc टाइप ब्रेक्स प्रदान किए गए हैं, जो खेती के दौरान अपनी काफी मजबूत पकड़ बनाए रखते हैं। 

महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी (Mahindra Yuvraj 215 NXT) ट्रैक्टर टू व्हील ड्राइव में आता है, इसमें आपको 5.20 x 14 फ्रंट टायर और 8.00 x 18.6 रियर टायर देखने को मिल जाते हैं। 

महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी (Mahindra Yuvraj 215 NXT) की कीमत / Mahindra Yuvraj 215 NXT Price की बात करें तो भारतीय बाजार में महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 3.20 लाख से 3.40 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी (Mahindra Yuvraj 215 NXT) ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत समस्त राज्यों में लगने वाले आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकती है। कंपनी अपने इस ट्रैक्टर के साथ 2 साल की वारंटी प्रदान करती है।